Home Remedies for Constipation in hindi | कब्ज से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

 कब्ज से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय और पाएं तुरंत आराम 

खान-पान और रहन-सहन ऐसा हो गया है कि ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं।

      कब्ज की समस्या बहुत आम है और यह लगभग हर उम्र के लोगों को कभी न कभी परेशान करती है। कई लोग हर रोज कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसी स्थिति उन्हें असहज रखती है और कहीं न कहीं यह उनकी दिनचर्या और कार्यकुशलता को प्रभावित करती है।

Home Remedies for Constipation in hindi | कब्ज से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
kabj-ko-kaise-dur-kare-in-hindi

विशेष जानकारी 1

      कब्ज एक छोटा सा शब्द है लेकिन जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, वे बेहतर जानते हैं कि यह आपके जीवन को कैसे अस्त-व्यस्त कर देता है। पेट साफ न होने के कारण शारीरिक समस्याओं के साथ त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में आपको अपना ख्याल रखने के लिए अपनी कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए। कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से आपको कब्ज की समस्या होती रहती है। कब्ज की बात करें तो इसमें सामान्य कब्ज से लेकर गंभीर कब्ज तक की बीमारियां शामिल हैं। जैसे कभी-कभी कब्ज, पुरानी कब्ज, यात्रा या उम्र से संबंधित कब्ज। कब्ज में हमारी आंतें मल नहीं छोड़ पाती हैं।

विशेष जानकारी 2

      पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। यह शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। अगर आपका पेट ठीक है तो आप दर्जनों बीमारियों से बचे रह सकते हैं. लेकिन, अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या होती है। इस समस्या के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगता है और यह कई अन्य बीमारियों को भी न्यौता देता है। खान-पान और जीवनशैली ऐसी हो गई है कि कब्ज की समस्या आम हो गई है।

      कब्ज दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर होते हैं।

कब्ज की समस्या के प्रमुख कारण

1. कम पानी पीने से कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है.

2. ज्यादा तेल और मसालों का सेवन करने से भी कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

3. लगातार एक ही जगह पर बैठने से कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। ऑफिस में बैठकर लगातार काम करने वालों के लिए यह एक आम समस्या है।

4. वजन कम करने के लिए जरूरत से कम खाना खाने से भी कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है. इसलिए हमे संतुलित मात्रा में भोजन करना चाहिए

5. पेन किलर का ज्यादा इस्तेमाल पेट के लिए ठीक नहीं है। इसलिए दर्द निवारक दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।

Home Remedies for Constipation in hindi | कब्ज से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
kabj-ko-kaise-dur-kare-in-hindi

कब्ज के लिए घरेलू उपचार

1. गर्म पानी में नींबू और अरंडी का तेल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से यह समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी। अरंडी के तेल को गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पीने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

2. रात को सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट भी स्वस्थ रहेगा।

3. गर्म पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

4. त्रिफला को पानी में फूंक कर उस पानी का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है। इसे कब्ज के लिए रामबाण बताया गया है।

5. पपीते का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होगी। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। इसलिए रोजाना पके पपीते और अमरूद का सेवन करें।

6. अंजीर को पानी में भिगोकर खा लें। आप इसे दूध के साथ भी पी सकते हैं। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

7. पालक को अपने आहार में शामिल करें। आप पालक का साग और जूस भी पी सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।

8. लगभग 8-10 ग्राम मुनक्का रोज रात को पानी में भिगो दें। सुबह इनके बीज निकालकर दूध में उबाल लें। इस दूध और किशमिश का सेवन करें, आराम मिलने में देर नहीं लगेगी।

9. कब्ज दूर करने का सबसे आसान तरीका है गर्म पानी पीना। याद रखें कि पानी इतना गर्म होना चाहिए कि उसे घूंट-घूंट कर चाय की तरह पीया जा सके। रोजाना सुबह खाली पेट कम से कम 2 गिलास इतना गर्म पानी पिएं। साथ ही पूरे दिन गर्म पानी पीने की कोशिश करें। आपको तुरंत असर दिखेगा।

10. आंतों को स्वस्थ रखने के अलावा प्रोबायोटिक का सेवन कब्ज दूर करने में भी बहुत उपयोगी होता है। प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स देने वाले दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करता है।

11. रात को एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच देसी घी डालकर पीने से भी काफी फायदा होता है।

12. सौंफ के बीज पाचन तंत्र में गैस्ट्रिक एंजाइम्स को बढ़ाते हैं। रोजाना आधा चम्मच सौंफ का पाउडर एक गिलास गर्म पानी के साथ लें। यह कब्ज दूर करने के अलावा पेट की कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

13. नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आपको कभी कब्ज हो जाए तो एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं।

14. कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का होना जरूरी है। सादे दही से आपको प्रोबायोटिक्स मिलेंगे, इसलिए आप दिन में एक से दो कप दही जरूर खाएं। इसके अलावा अगर आप बहुत परेशान हैं तो एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीएं, फायदा होगा।

15. सोने से पहले त्रिफला की दो-तीन गोलियां गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवला से बनता है। ये तीनों ही पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।

डिस्क्लेमर:

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। DREAMZ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हमारे प्रिय पाठकों!

आप सभी को ये जानकारी कैसी लगीअपने विचार हमारे साथ कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है। शुक्रिया !

Note:-.

यदि आपके पास Hindi में कोई Motivation, Health, Computer Education, Technology, Dharmik, Biography, Other Story, Etc. पर कोई Article, Story  या अन्य कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमे E-mail करें. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ हमारी वैबसाइट पर Publish जरूर करेंगे.

E-mail id :- dreamz.ind07@gmail.com

 

-------------

Some More Option:-

रखें सावधानी ! हो सकता है आपको वजन पर भारी


सेहत के लिए अति आवश्यक है प्रकृति से तालमेल बनाए रखना

अगर पेट में है गैस तो ये कुछ उपाए को अपनाएं
ब्लैक टी पीने के भी हो सकते हैं फायदे।
अक्सर बदलता मौसम पेट लिए आफत बन जाता है!
वायु प्रदुषण को उचित खान-पान से भी कम किया जा सकता है
लगातार रो रहा है बच्चा तो समझें इशारे
खाना खाने के बाद न करें ये कुछ काम
एसिडिटी (पेट में जलन) से मिलेगी जल्द निजात


 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment