akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व

अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है। 

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

अक्षय तृतीया पर किए गए कार्यों का कई गुना फल मिलता है। इसे आखातीज के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों में कहा गया है कि यह अत्यंत शुभ तिथि है। इस दिन किए गए दान-पुण्य के संबंध में मान्यता है कि इस दिन जो भी अच्छे कार्य किए जाते हैं, उनका फल अक्षय होता है यानी कई जन्मों तक लाभ मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन कम से कम एक गरीब व्यक्ति को अपने घर बुलाकर उसे पूरी श्रद्धा से भोजन कराना चाहिए। गृहस्थों के लिए ऐसा करना आवश्यक बताया गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से उनके घर में धन की स्थाई वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों के लिए दान करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी धन-संपत्ति कई गुना बढ़ जाती है।

अक्षय तृतीया मनाई जाती है

ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। देश के अलग-अलग स्थानों पर इस पर्व को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन गंगा नदी पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। राजा भागीरथ ने गंगा को धरती पर लाने के लिए वर्षों तक तपस्या की थी। इस दिन पवित्र गंगा में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन देवी अन्नपूर्णा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन गरीबों को खाना खिलाएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। यह भी कहा जाता है कि इसी दिन से महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत लिखना प्रारंभ किया था।

अक्षय तृतीया मनाने के निम्नलिखित कारण हैं

भगवान परशुराम का जन्म

अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका देवी के घर हुआ था। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की पूजा करने की भी परंपरा है।

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

महाभारत लिखना शुरू किया

सनातन धर्म में महाभारत को पांचवां वेद माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन से ही महर्षि वेदव्यास ने महाभारत लिखना प्रारंभ किया था। श्रीमद्भागवत गीता महाभारत में ही समाहित है वहीं कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन गीता के 18वें अध्याय का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है.

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है
मां गंगा का अवतार

अक्षय तृतीया के दिन ही मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। राजा भगीरथ ने मां गंगा को धरती पर अवतरित करने के लिए हजारों वर्षों तक तपस्या की थी। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगा में डुबकी लगाने से सभी पापों का अंत (नाश) हो जाता है।

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

माँ अन्नपूर्णा का जन्मदिन

माता अन्‍नपूर्णा का अक्षय तृतीया के दिन मां अन्नपूर्णा का जन्मदिन भी मनाया जाता है। देवी अन्नपूर्णा की पूजा करने से भोजन का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है। इसी दिन गरीबों को खाना (भोजन) खिलाने की परंपरा है। इसके अलावा देशभर में भंडारे का भी आयोजन किया जाता है ये प्रचलन है.

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

भगवान गणेश और माता लक्ष्मीजी की पूजा करें

बंगाल में इस दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सभी व्यापारी अपना लेखा-जोखा शुरू करते हैं। वहां इस दिन को 'हलाखाता' कहा जाता है।

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा

भगवान शंकरजी ने इस दिन भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह दी थी। जिसके बाद अक्षय तृतीया के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और यह परंपरा आज भी जारी है।

पांडव पुत्र युधिष्ठर को अक्षय पात्र मिलता है

अक्षय तृतीया के दिन ही पांडव पुत्र युधिष्ठर को भी अक्षय पात्र मिला था। इसकी खासियत यह थी कि इसमें खाना कभी खत्म नहीं होता था।

akshaya tritiya | Significance of celebrating akshaya | अक्षय तृतीया मनाने का महत्व |अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका कारण और महत्व
अक्षय तृतीया का त्यौहार क्यों मनाया जाता है
अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंदों को दान करना बहुत जरूरी है। पंडित जी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किसी गरीब व्यक्ति को घर बुलाकर आदरपूर्वक भोजन कराना चाहिए। गृहस्थ लोगों को ये काम जरूर करने चाहिए, इससे धन में निरंतर वृद्धि होती है। अपने धन को कई गुना बढ़ाने के लिए आपको अक्षय तृतीया के दिन अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए।

 

हमारे प्रिय पाठकों!

आप सभी को ये जानकारी कैसी लगीअपने विचार हमारे साथ कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है। शुक्रिया !

Note:-.

यदि आपके पास Hindi में कोई Motivation, Health, Computer Education, Technology, Dharmik, Biography, Other Story, Etc. पर कोई Article, Story  या अन्य कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमे E-mail करें. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ हमारी वैबसाइट पर Publish जरूर करेंगे.

E-mail id :- dreamz.ind07@gmail.com

--------------

More Read Articles:-

बसंत पंचमी क्यों मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

नव वर्ष क्यों मनाया जाता है

दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

करवा चौथ व्रत कथा

गिफ्ट पैकिग को परेशानी ना बनाएं

एमएस वर्ड में मेल मर्ज क्या है

photoshop all menu in hindi

Some More Option:-

ICC World Cup 2023 India Match

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया| 

IND vs AFG:दूसरे मेच में भारत ने अफगानिस्‍तान को 8 विकेट से हराया

IND vs PAK:भारत ने पाकिस्तान को 7 विकटों से हराया, तीसरे मेच में हराया

IND Vs BAN भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से  हराया

IND Vs NZ भारत ने नयूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

IND Vs ENG भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

IND Vs SRI भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया

IND Vs SA भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

IND Vs NED भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हराया

SEMI FINAL MATCH (सेमीफाइनल मैैच)

IND Vs NZ Semifinal-I भारत ने न्‍यूजीलैंड को 70 रन से हराया

AUS Vs SA Semifinal-II ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से  हराया

FINAL MATCH (फाइनल मैैच)

IND Vs AUS Final ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से  हराया

IND Vs AUS 5 T20 SERIES 2023 (इंडिया और आस्‍ट्रेलिया के 5 T20 मैैच)


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment